जुर्म
15 नवंबर 2026, 4:55 pm · India Times 18
ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने रामधाम ऑटो स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया।
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्धों के विरुद्ध संघन चेकिंग कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रानीपुर पुलिस की टीमों द्वारा यह अभियान जारी रखते हुए 14 नवंबर 2026 की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रांतर्गत रामधाम ऑटो स्टैंड के पास खाली मैदान से एक संदिग्ध आरोपी को धर दबोचा गया।
आरोपी की पहचान अंकित कुमार पुत्र जगदीश कुमार, निवासी जमुनघ, पोस्ट पबिया, थाना भीरा, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।
आरोपी अंकित कुमार के विरुद्ध पुलिस द्वारा थाने पर शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता आरोपी:
अंकित कुमार पुत्र जगदीश कुमार, निवासी जमुनघ, पोस्ट पबिया, थाना भीरा, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)।
बरामदगी: 01 अदद नाजायज चाकू।
पुलिस टीम में कांस्टेबल उदय चौहान और कांस्टेबल सुरेन्द्र तोमर शामिल रहे।