जुर्म

हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस का शिकंजा, तीन वारंटी दबोचे

14 नवंबर 2026, 5:15 pm · India Times 18

हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस का शिकंजा, तीन वारंटी दबोचे

माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर गिरफ्तारी से बच रहे तीन वारंटियों को कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उनके घरों से दबोच लिया।

हरिद्वार। माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने तीन वारंटियों को दबोच लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे तीन वारंटियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तीनों को उनके मस्कन से हिरासत में लिया।

गिरफ्तार तीनों वारंटियों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत 13 नवंबर 2026 को ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नाम व पता वारंटी:

दानिश पुत्र दिलशाद, निवासी ड्रीमलैंड कॉलोनी, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।

रितिक उर्फ प्रताप पुत्र जयवीर, निवासी गोविन्दपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।

मिथुन पुत्र मान सिंह, निवासी गोविन्दपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, अपर उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शाह आलम, कांस्टेबल चन्दन चौहान और होमगार्ड अरविन्द शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन के अनुसार न्यायालय के आदेशों का पालन न करने वाले वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसी सेक्शन की खबरें