जुर्म
14 नवंबर 2026, 5:51 pm · India Times 18
गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने आदतन अपराधी मनीष पुत्र सीताराम के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर उसे जनपद हरिद्वार से जिला बदर कर दिया।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी रानीपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में समाज विरोधी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने आदतन और शातिर अपराधी मनीष पुत्र सीताराम, निवासी ग्राम पंजानहेड़ी, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार में प्रभावी पैरवी किए जाने के फलस्वरूप अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए।
उक्त आदेश के अनुपालन में 14 नवंबर 2026 को कनखल पुलिस ने न्यायालय के आदेश की नियमानुसार तामील कराते हुए अभियुक्त को जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर कर जिला बदर की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार आदतन अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नाम एवं पता अभियुक्त:
मनीष पुत्र सीताराम, निवासी ग्राम पंजानहेड़ी, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष।