जुर्म

हरिद्वार: लक्सर में ढोल बजाकर आदतन अपराधी जिला बदर

12 नवंबर 2026, 5:55 pm · India Times 18

हरिद्वार: लक्सर में ढोल बजाकर आदतन अपराधी जिला बदर

कोतवाली लक्सर पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी आकाश उर्फ भोला को एक माह के लिए जिला बदर किया और ढोल बजाकर मुनादी करते हुए मुजफ्फरनगर भेजा।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों और गुंडा तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को एक माह के लिए जिला बदर कर दिया।

पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त आकाश उर्फ भोला पुत्र विक्रम सिंह, निवासी दाबकी कला, थाना लक्सर, हाल निवासी वार्ड नंबर-01, लक्सर को एक माह के लिए जनपद हरिद्वार से बाहर किया गया है।

पुलिस टीम ने ढोल बजाकर मुनादी करते हुए अभियुक्त को जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) रवाना किया। अभियुक्त को जिला बदर की निर्धारित अवधि तक जनपद हरिद्वार की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है। अवधि में प्रवेश करने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार आकाश उर्फ भोला के विरुद्ध थाना लक्सर में शस्त्र अधिनियम से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 18/2023, मु0अ0सं0 884/2023 और मु0अ0सं0 384/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल मनोज मलिक, हेड कांस्टेबल अरविन्द रावत और कांस्टेबल नवीन चन्द शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन के अनुसार जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसी सेक्शन की खबरें