जुर्म
15 नवंबर 2026, 4:49 pm · India Times 18
कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मेरठ निवासी मुकुल के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल भेजा गया है और कांबिंग में दो अन्य बदमाश हिरासत में लिए गए।
हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में कुछ देर पहले पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान मुकुल (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी मेरठ के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अस्पताल पहुंचे हैं।
पुलिस टीम द्वारा की जा रही कांबिंग के दौरान दो अन्य बदमाशों को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।
मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी पुलिस को प्राप्त होने पर दी जाएगी। खबर अपडेट की जाएगी।