जुर्म
10 नवंबर 2026, 5:26 pm · India Times 18
ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा और उससे 315 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया।
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली झबरेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी एवं उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया था और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इसी मामले में वह वांछित था।
ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान विकल उर्फ काली पुत्र लोकेश, निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ, कोतवाली झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
कोतवाली झबरेड़ा पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी: एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा और कांस्टेबल बलदेव शामिल रहे।