जुर्म

हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने हुडदंग करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया

10 नवंबर 2026, 3:16 pm · India Times 18

हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने हुडदंग करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली कनखल पुलिस ने बाल्मिकी बस्ती क्षेत्र से लड़ाई-झगड़ा एवं हुडदंग करने वाले एक आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया है।

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीम द्वारा शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर, वांछित, गुंडा, ईनामी एवं हुडदंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 09 नवंबर 2026 को कनखल पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के अंतर्गत कार्रवाई जारी रखते हुए लड़ाई-झगड़ा एवं हुडदंग करने वाले एक आरोपी को बाल्मिकी बस्ती, कनखल से धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

हिरासत में लिया गया आरोपी- विपिन पुत्र स्वर्गीय बनारसी लाल, निवासी बंगाली हॉस्पिटल, कनखल, जनपद हरिद्वार

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक ललित मोहन अधिकारी एवं कांस्टेबल जितेन्द्र राणा शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें