जुर्म

हरिद्वार: कलियर पुलिस ने 1 किलो 222 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार व मोबाइल बरामद

10 नवंबर 2026, 3:15 pm · India Times 18

हरिद्वार: कलियर पुलिस ने 1 किलो 222 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार व मोबाइल बरामद

नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने बेड़पुर चौक के समीप चेकिंग के दौरान 1 किलो 222 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

कलियर (हरिद्वार)। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा संचालित 'ऑपरेशन प्रहार' एवं 'नशा मुक्त देवभूमि-2026' अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 09 नवंबर 2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा बेड़पुर चौक के समीप चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार रेनॉल्ट काइगर (UK08BL3527) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार मोनू अली पुत्र बारू, निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, कोतवाली भगवानपुर, उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 222 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 04 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार एवं एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव एवं आसपास के गांवों में नशा करने वाले व्यक्तियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्रित करता था तथा उसे कलियर क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था। आरोपी ड्राइविंग का कार्य करता है और अपने व्यक्तिगत खर्चों की पूर्ति एवं अधिक पैसा कमाने के लालच में चरस तस्करी करने लगा।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 307/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- मोनू अली पुत्र बारू, निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष

बरामदगी- 1. 01 किलो 222 ग्राम अवैध चरस (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹04 लाख) 2. तस्करी में प्रयुक्त एक रेनॉल्ट काइगर कार (UK08BL3527) 3. एक मोबाइल फोन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी (कोतवाली पिरान कलियर), उप निरीक्षक अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल इसरार अली, हेड कांस्टेबल माजिद खान, कांस्टेबल आविद अली एवं हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें