जुर्म

हरिद्वार: कोतवाली नगर में हुड़दंग, पांच लोग हिरासत में

10 नवंबर 2026, 4:55 pm · India Times 18

हरिद्वार: कोतवाली नगर में हुड़दंग, पांच लोग हिरासत में

रामगढ़-खड़खड़ी में आपस में गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू पांच लोगों को पुलिस ने शांति भंग की आशंका पर हिरासत में लिया।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने रामगढ़-खड़खड़ी क्षेत्र से हुड़दंग और मारपीट कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 10 नवंबर 2026 को कोतवाली नगर पुलिस की टीम खड़खड़ी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रामगढ़, खड़खड़ी के पास कुछ व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग आपस में गाली-गलौज, हंगामा एवं मारपीट पर उतारू थे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फसाद हो गए।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल आशंका के दृष्टिगत पांचों व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिरासत में लिए गए लोगों का विवरण:

राजकुमार सैनी पुत्र फूल सिंह, उम्र 53 वर्ष

आनंद सैनी पुत्र फूल सिंह, उम्र 37 वर्ष

सुमित सिंह पुत्र फूल सिंह, उम्र 32 वर्ष

अंकुल सैनी पुत्र राजकुमार सैनी, उम्र 25 वर्ष

ऋषभ पुत्र राजकुमार सैनी, उम्र 19 वर्ष

सभी निवासी रामगढ़, निकट संतोषी माता मंदिर, नई बस्ती खड़खड़ी, कोतवाली नगर, हरिद्वार।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी, कांस्टेबल पवनीश कवि और कांस्टेबल विकास गैरोला शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें