जुर्म

हरिद्वार: आगामी त्योहारों के मद्देनजर ज्वालापुर में पुलिस-प्रशासन ने किया पैदल भ्रमण

2 नवंबर 2026, 4:13 pm · India Times 18

हरिद्वार: आगामी त्योहारों के मद्देनजर ज्वालापुर में पुलिस-प्रशासन ने किया पैदल भ्रमण

नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यापारियों को दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने एवं पटाखा दुकानों को निर्धारित स्थान पर लगाने के निर्देश दिए।

ज्वालापुर (हरिद्वार)। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 02 नवंबर 2026 को नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर, प्रभारी चौकी रेल बाजार एवं पुलिस बल के साथ ज्वालापुर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के व्यापारियों को अपनी दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने तथा पटाखा व्यापारियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें संचालित करने के निर्देश दिए।

नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण करने अथवा निर्धारित स्थान के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर पटाखों की दुकान लगाने वाले व्यापारियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस-प्रशासन की अपील है कि आगामी त्योहारों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। सभी से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपेक्षा की गई है।

इसी सेक्शन की खबरें