जुर्म
2 नवंबर 2026, 4:17 pm · India Times 18
कोतवाली लक्सर पुलिस ने पानी की नाली एवं हैंडपंप को लेकर हुए विवाद के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो पक्षों के 5 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया है।
लक्सर (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने कार्रवाई की है।
दिनांक 02 नवंबर 2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत पानी की नाली एवं हैंडपंप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है-
1. सुन्दर पुत्र कीरत राम, निवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार 2. आदेश पुत्र सुन्दर, निवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार 3. हर्ष कुमार पुत्र सुन्दर लाल, निवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार 4. श्याम कुमार पुत्र कीरत राम, निवासी दाबकी कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार 5. सोनू पुत्र चमन सिंह, निवासी प्रहलादपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल स्वदेश कुमार, कांस्टेबल संदीप रावत एवं कांस्टेबल सतपाल राणा शामिल रहे।