जुर्म

हरिद्वार मे अश्लील इशारे कर राहगीरों को आकर्षित करने वाली 08 महिलाएं हिरासत में, BNSS के तहत कार्रवाई

25 अक्टूबर 2026, 3:55 pm · India Times 18

हरिद्वार मे अश्लील इशारे कर राहगीरों को आकर्षित करने वाली 08 महिलाएं हिरासत में, BNSS के तहत कार्रवाई

कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने रेलवे गेट क्षेत्र में दो पक्षों की महिलाओं के बीच झगड़ा और मारपीट के मामले में 08 महिलाओं को BNSS धारा 126/135/170 के तहत हिरासत में लिया।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर विवाद कर माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक निशा सिंह पुलिस टीम के साथ शिवमूर्ति चौक एवं रेलवे गेट क्षेत्र में चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थीं।

इसी दौरान रोडवेज बस अड्डे से आगे रेलवे गेट के सामने महिलाओं के दो पक्ष आपस में गाली-गलौच करते हुए लड़ाई-झगड़े एवं मारपीट पर उतारू दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो पता चला कि दोनों पक्षों के बीच आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हो गया था।

मौके पर शांति भंग होने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की कुल 08 महिलाओं को BNSS की धारा 126/135/170 के अंतर्गत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उप निरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक निशा सिंह, महिला कांस्टेबल शोभा, महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा, महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा, कांस्टेबल कमल मेहरा और कांस्टेबल हरीश रतूड़ी शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें