जुर्म

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

21 अक्टूबर 2026, 5:27 pm · India Times 18

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में आरोपी प्रवीण धीमान को दबिश देकर गिरफ्तार किया।

हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 388/2026 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रवीण धीमान पुत्र विनोद धीमान निवासी धनौरी, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार (आयु 27 वर्ष) को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गठित पुलिस टीम: 1. उपनिरीक्षक ज्योति नेगी (विवेचक) 2. हेड कांस्टेबल कुशलानन्द

इसी सेक्शन की खबरें