जुर्म

बहादराबाद में घरेलू विवाद के बाद हुड़दंग, डायल 112 पर पहुँची पुलिस ने 31 वर्षीय आरोपी को किया हिरासत

14 अक्टूबर 2026, 5:43 pm · India Times 18

बहादराबाद में घरेलू विवाद के बाद हुड़दंग, डायल 112 पर पहुँची पुलिस ने 31 वर्षीय आरोपी को किया हिरासत

कोतवाली बहादराबाद में डायल 112 की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस ने घरेलू विवाद में हुड़दंग कर रहे 31 वर्षीय आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।

हरिद्वार जनपद के कस्बा बहादराबाद में डायल 112 की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। सूचना थी कि एक व्यक्ति अपने घर पर हुड़दंग कर रहा है।

मौके पर पहुँचने पर पुलिस ने देखा कि आरोपी मनोज पुत्र रोहताश, निवासी कस्बा बहादराबाद, उम्र 31 वर्ष, अपने घर के सामने उत्पात मचाते हुए अपनी भाभी एवं अन्य परिजनों के साथ आमादा फौजदारी कर रहा था।

पुलिस द्वारा आरोपी को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और अधिक उग्र होकर आमादा फौजदारी करने लगा। आरोपी के इस कृत्य से आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो रही थी।

इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना 13 अक्टूबर 2026 को कोतवाली बहादराबाद में दर्ज कराई गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम — उप निरीक्षक विकास रावत, हेड कांस्टेबल राजवर्धन और हो0गा0 गोविन्द।

इसी सेक्शन की खबरें