जुर्म

बहादराबाद: बेगमपुर में राहगीरों से अभद्रता और हुड़दंग कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

15 अक्टूबर 2026, 5:37 pm · India Times 18

बहादराबाद: बेगमपुर में राहगीरों से अभद्रता और हुड़दंग कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने बेगमपुर में फैक्ट्री के बाहर राहगीरों के साथ अभद्रता और हुड़दंग कर रहे 26 वर्षीय आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।

हरिद्वार। दिनांक 14.10.2026 को दौराने गश्त बेगमपुर जा रहे पुलिस कर्मियों को एक राहगीर ने सूचना दी कि फैक्ट्री के बाहर एक व्यक्ति हुड़दंग कर रहा है।

सूचना पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पाया कि एक युवक आने-जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्रता करते हुए लड़ाई-झगड़े पर आमादा होकर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था।

पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपी को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह और अधिक उग्र होकर आमादा फौजदारी करने लगा। उग्र व्यवहार एवं लड़ाई-झगड़े पर आमादा आरोपी को पुलिस ने अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

आरोपी का विवरण — दीपक पुत्र राजेन्द्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी इमलिया, थाना पोवाया, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश। वर्तमान में बेगमपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार का निवासी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम — उप निरीक्षक विकास रावत, हेड कांस्टेबल राजवर्धन और अवनेश राणा।

इसी सेक्शन की खबरें