जुर्म

पथरी: नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, अपहर्ता को सकुशल बरामद किया

16 अक्टूबर 2026, 1:50 pm · India Times 18

पथरी: नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, अपहर्ता को सकुशल बरामद किया

कोतवाली पथरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पथरी पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को पकड़कर अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया।

दिनांक 14.10.2026 को वादी निवासी ग्राम इक्कड खुर्द, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार ने थाना पथरी पर उपस्थित होकर तहरीर दी कि फुरकान पुत्र अकरम, निवासी ग्राम इक्कड कला, थाना पथरी, हरिद्वार द्वारा स्वयं की नाबालिग पुत्री का अपहरण किया गया है। प्रारूप अभियोग के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाबालिग लड़की के अपहरण जैसे गंभीर अपराध की स्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने थानाध्यक्ष पथरी को तत्काल बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिए।

इसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल क्षेत्र में सक्रिय होकर पतारसी और सुरागरसी के माध्यम से कार्रवाई की और दिनांक 15.10.2026 को आरोपित फुरकान पुत्र अकरम, निवासी ग्राम इक्कड कला, थाना पथरी, हरिद्वार को पकड़ा लिया। अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

आरोपी का विवरण — फुरकान पुत्र अकरम, निवासी ग्राम इक्कड कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम — महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी और कांस्टेबल मनीष कुमार।

इसी सेक्शन की खबरें