जुर्म
16 अक्टूबर 2026, 1:44 pm · India Times 18
थाना झबरेडा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत ग्राम हीराहेड़ी के पास रास्ते पर 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा। नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार। अवैध शराब की तस्करी रोकने और उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने तथा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध शराब बेचने और तस्करी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा आदेशित किए गए अभियान के तहत थाना झबरेडा पुलिस ने कार्रवाई की।
आदेश के क्रम में दिनांक 15.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम हीराहेड़ी वाले रास्ते के पास पहुंची, जहां आरोपित देवेंद्र पुत्र सन्तरपाल को 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
बरामदगी — 52 टेट्रा पैक देशी शराब।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम — हेड कानिंस्टेबल रामबीर और हेड कानिंस्टेबल गजपाल।
आरोपित का विवरण — देवेंद्र पुत्र सन्तरपाल, निवासी हथियाथल, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।