जुर्म
15 अक्टूबर 2026, 5:09 pm · India Times 18
गौकशी के दो फरार आरोपियों पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई की। ग्राम सिकरोड़ा में ढोल बजाकर मुनादी कराई गई और न्यायालय के उद्घोषणा आदेश घरों पर चस्पा किए गए।
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जनपद में गौकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे अपराधों में वांछित एवं फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने हेतु दिए गए आदेशों के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने आज गौकशी से संबंधित मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के उद्घोषणा आदेशों की तामील के लिए ग्राम सिकरोड़ा में कार्रवाई की गई।
ढोल बजाकर की गई मुनादी, घरों पर चस्पा किए न्यायालय के उद्घोषणा आदेश
पुलिस टीम द्वारा आरोपित के निवास स्थानों पर पहुंचकर ढोल बजवाकर सार्वजनिक मुनादी कराई गई तथा न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश उनके घरों पर चस्पा किया गया।
मुनादी के माध्यम से आरोपित को न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने अन्यथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई भुगतने की चेतावनी दी गई।
आरोपितों का विवरण — असलम पुत्र नानू, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, तथा फैज़ान पुत्र सफ़ीम, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।