जुर्म
29 अक्टूबर 2026, 1:00 pm · India Times 18
कोतवाली खानपुर पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी को हिरासत में लिया है।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों एवं वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए खानपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को कोतवाली खानपुर पुलिस टीम ने चेकिंग एवं वारंट तामील की कार्रवाई के दौरान ग्राम खानपुर निवासी सेठपाल कश्यप पुत्र ईश्वर को माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में हिरासत में लिया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला लंबित है। पुलिस ने वारंटी को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार वारंटी- सेठपाल कश्यप पुत्र ईश्वर, निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष
संबंधित धारा- धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल जगत सिंह शामिल रहे।