जुर्म
27 अक्टूबर 2026, 5:28 pm · India Times 18
थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 शराब तस्करों व 2 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर 193 पैकेट देशी शराब और ₹2460 नकद बरामद किए हैं।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी एवं जुआ-सट्टा में लिप्त तत्वों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की है।
दिनांक 26-27 अक्टूबर 2026 की रात्रि थाना सिडकुल पुलिस टीम द्वारा वृहत स्तर पर की गई छापेमारी में अलग-अलग स्थानों से 04 शराब तस्करों तथा 02 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से कुल 193 पैकेट देशी शराब (मार्का माल्टा एवं किन्नू), सट्टा सामग्री एवं जुआ अधिनियम के अंतर्गत कुल ₹2,460 नकद बरामद किए गए।
थाना सिडकुल पर सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं जुआ अधिनियम के तहत मु0अ0सं0 452/26, 453/26, 454/26, 455/26, 456/26 एवं 457/26 में पृथक-पृथक मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी: 1. अनुज पुत्र गोवर्धन निवासी बेलड़ा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार – जुआ अधिनियम से संबंधित, ₹1,200 नकद बरामद 2. प्रतिसरवन उर्फ छोटन पुत्र मदनपाल निवासी औरंगाबाद, थाना सिडकुल, हाल पता फ्रेंड्स कॉलोनी, सिडकुल, जनपद हरिद्वार – 45 पैकेट देशी शराब मार्का माल्टा बरामद 3. धर्मपाल पुत्र मलखान सिंह निवासी राजा का ताजपुर, स्योहारा, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल पता शनि देव मंदिर, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार – 52 पैकेट देशी शराब मार्का किन्नू बरामद 4. संजू तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी बेलवा मलूकापुर, खीरी (उत्तर प्रदेश), हाल पता अरुण का मकान, चौहान मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार – 48 पैकेट देशी शराब मार्का माल्टा बरामद 5. दिनेश पुत्र जीवनलाल निवासी गणेशपुर सिरौली, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल पता नानू का मकान, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार – जुआ अधिनियम से संबंधित ₹1,260 नकद बरामद 6. प्रियांशु पुत्र अमरपाल निवासी कोर्ट कॉलोनी, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार – 48 पैकेट देशी शराब मार्का माल्टा बरामद
बरामदगी का विवरण: कुल 193 पैकेट देशी शराब (मार्का माल्टा एवं किन्नू) एवं जुआ अधिनियम के अंतर्गत कुल ₹2,460 नगद।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी, कांस्टेबल खजान सिंह, कांस्टेबल सुनील तोमर एवं कांस्टेबल हरि सिंह शामिल रहे।