जुर्म
29 अक्टूबर 2026, 12:59 pm · India Times 18
थाना सिडकुल के गेट के सामने आपस में मारपीट और हुड़दंग मचाने वाले दो लोगों को पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया है।
हरिद्वार। थाना सिडकुल के गेट के सामने दो व्यक्तियों द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाए जाने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।
दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को थाना सिडकुल गेट के सामने सुदेश कुमार और राकेश कुमार आपस में मारपीट करने पर आमादा हो गए और हुड़दंग मचा रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार हंगामा करते रहे।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- 1. सुदेश कुमार पुत्र फूल सिंह, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 41 वर्ष 2. राकेश कुमार पुत्र पलटू राम, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल कुलदीप सिंह एवं कांस्टेबल कुलदीप डिमरी शामिल रहे।