जुर्म

ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने पुराना रानीपुर मोड़ पर तीन युवकों को किया गिरफ्तार

26 अक्टूबर 2026, 3:01 pm · India Times 18

ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने पुराना रानीपुर मोड़ पर तीन युवकों को किया गिरफ्तार

ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पुराना रानीपुर मोड़ के पास आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे तीन युवकों को BNSS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत दिनांक 25-26 अक्टूबर 2026 की रात्रि को प्रभारी चौकी रेल के नेतृत्व में पुलिस टीम पुराना रानीपुर मोड़ क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने पुराना रानीपुर मोड़ के पास तीन युवक आपस में उलझकर गाली-गलौच करते हुए लड़ाई-झगड़े पर उतारू देखे।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर आज ही तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

**गिरफ्तार आरोपी:** 1. युवराज पुत्र करण सिंह निवासी विष्णु गार्डन, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष 2. आर्यन पुत्र संजीव निवासी विष्णु गार्डन, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष 3. एकाक्ष पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी विवेक विहार कॉलोनी, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल राजपाल एवं होमगार्ड आकाश शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें