जुर्म

पॉक्सो केस में फरार ईनामी आरोपी बरेली से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था अपहरण

28 अक्टूबर 2026, 2:18 pm · India Times 18

पॉक्सो केस में फरार ईनामी आरोपी बरेली से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था अपहरण

कलियर थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे ईनामी आरोपी आकाश बाजपेयी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।

हरिद्वार। कलियर थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 02 सितंबर 2026 को कलियर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना कलियर में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 202/26 दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 12 सितंबर 2026 को बरेली से अपहृता नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी आकाश बाजपेयी लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने फरार आरोपी पर ₹5,000 का ईनाम घोषित करते हुए टीम को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

लगातार प्रयास के बाद कलियर पुलिस टीम ने दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को ग्राम सालेनगर, थाना किला, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर ईनामी वांछित आरोपी आकाश बाजपेयी पुत्र स्वर्गीय श्याम बाजपेयी निवासी पुराना शहर बुखारपुरा, थाना बारादरी, जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने विवाह करने के बहाने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ अपहरण कर ले गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं की वृद्धि की गई है और आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी- आकाश बाजपेयी पुत्र स्वर्गीय श्याम बाजपेयी निवासी पुराना शहर बुखारपुरा, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश

दर्ज मुकदमा एवं धाराएं- मु0अ0सं0 202/26 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता, 64(2)(M) बीएनएस एवं धारा 3(क)/45(L)/6 पॉक्सो एक्ट

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उप निरीक्षक ममता मखलौगा (कोतवाली गंगनहर), अपर उप निरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल विक्रम चौहान, कांस्टेबल महिपाल सिंह (सीआईयू टीम रुड़की) एवं महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें