जुर्म

ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सट्टा खेलते 8 आरोपी किए गिरफ्तार

27 अक्टूबर 2026, 5:26 pm · India Times 18

ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सट्टा खेलते 8 आरोपी किए गिरफ्तार

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मोहल्ला तेलियन के पास सट्टे की खाई बाड़ी कर रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर सट्टा पर्ची, पैन और ₹6390 बरामद किए।

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद भर में अवैध जुआ-सट्टा, शराब तस्करी एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सट्टेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर ज्वालापुर पुलिस की टीम ने मोहल्ला तेलियन, निकट शीतला माता मंदिर के पास छापा मारकर सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाड़ी कर रहे 8 आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन तथा नगद ₹6390 बरामद किए। सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा अपराध संख्या संबंधित धाराओं में पंजीकृत कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी: 1. हिमांशु पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, कोतवाली ज्वालापुर 2. अमित पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी भीमगोडा नई बस्ती, कोतवाली हरिद्वार 3. जीवन पत्र हरिवंश राम निवासी मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार 4. शोभित कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार 5. साजिद पुत्र वाहिद हसन निवासी बकरा मार्केट, ज्वालापुर, हरिद्वार 6. नरोत्तम सिंह पुत्र बलरामपुर निवासी राजा गार्डन, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार 7. अल्ताफ पुत्र जमीर निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर, हरिद्वार 8. बंटी साहू पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम निवासी बकरा मार्केट, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी: सट्टा पर्ची, पैन एवं नगद ₹6,390

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र, कांस्टेबल अंकित कवि, कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान, कांस्टेबल यशवंत सिंह, कांस्टेबल राजपाल एवं कांस्टेबल संजय तोमर शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें