उत्तराखंड

हरिद्वार: शहीद दिवस पर पुलिस लाइन के शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने दी श्रद्धांजलि

21 अक्टूबर 2026, 11:41 am · India Times 18

हरिद्वार: शहीद दिवस पर पुलिस लाइन के शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने दी श्रद्धांजलि

कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को याद करते हुए रोशनाबाद स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। सेरिमोनियल गार्द ने शोक सलामी दी और सभी ने दो मिनट का मौन रखा।

हरिद्वार। शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित शहीद स्मारक पर जनपद पुलिस के जवान एकत्रित हुए। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह सहित जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों ने विगत एक वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

शहीद हुए जवानों के नामोच्चारण के बाद सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद क्रमवार सभी अधिकारियों ने पुष्प चक्र एवं पुष्प भेंट कर शहीदों के बलिदान को याद किया।

समारोह के अंत में सेरिमोनियल गार्द द्वारा शहीद जवानों को शोक सलामी दी गई। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया।

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र सेवा, एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शौर्य गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति एवं कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

इसी सेक्शन की खबरें