उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद

29 अक्टूबर 2026, 5:08 pm · India Times 18

केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद

केदारनाथ धाम में हो रही भारी बर्फबारी के बीच उत्तराखंड पुलिस के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए मुस्तैद हैं। पुलिस ने विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में हो रही भारी बर्फबारी के बीच उत्तराखंड पुलिस के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।

धाम में तापमान लगातार गिरने और बर्फबारी बढ़ने के मद्देनजर पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मौसम के अनुरूप गर्म कपड़े पहनें, ठंड एवं बारिश से बचाव के लिए जैकेट, ग्लव्स, मोजे, रेनकोट और अन्य आवश्यक सामान अपने साथ रखें। यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।

उत्तराखंड पुलिस की टीमें केदारनाथ धाम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही हैं।

किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु तत्काल आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसी सेक्शन की खबरें