भारत

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार में 17 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, धर्म के नाम पर ठगी का पर्दाफाश

25 अक्टूबर 2026, 9:11 am · India Times 18

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार में 17 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, धर्म के नाम पर ठगी का पर्दाफाश

कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत साधु-संतों के भेष में घूम रहे 17 ढोंगी बाबाओं को धारा-172(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने धर्म के नाम पर लोगों को भ्रमित कर ठगी करने वाले 17 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये सभी आरोपी साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे।

पुलिस के अनुसार, ये ढोंगी बाबा लोगों की व्यक्तिगत और घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देकर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते थे। लोगों को भ्रमित कर उनसे मोटी रकम वसूल की जाती थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इनके खिलाफ धारा-172(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि धर्म के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

इसी सेक्शन की खबरें