जुर्म
30 अक्टूबर 2026, 5:04 pm · India Times 18
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबिश देकर अवैध देशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
दिनांक 29/30 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 59 टैट्रा पैक देशी शराब 'माल्टा' बरामद की गई।
पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है-
1. आशु गुप्ता उर्फ धोंचू पुत्र सिंधु गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी गली नंबर 2, विकास कॉलोनी, जमुना पैलेस, हरिद्वार के कब्जे से 20 टैट्रा पैक माल्टा शराब बरामद की गई।
2. सूरज पुत्र किशन लाल, निवासी जोगिया मंडी, कांगड़ा मंदिर के निकट, हर की पैड़ी, हरिद्वार के कब्जे से 18 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा बरामद की गई।
3. चिराग शर्मा पुत्र स्वर्गीय करन लाल शर्मा, निवासी काली मंदिर के सामने, गीता भवन, भीमगोडा रोड, हरिद्वार के कब्जे से 21 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा बरामद की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाडी, हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप असवाल, कांस्टेबल पवनीश कवि एवं कांस्टेबल विकास गैरोला शामिल रहे।