जुर्म

हरिद्वार: कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ कुख्यात हिस्ट्रीशिटर गिरफ्तार

31 अक्टूबर 2026, 4:49 pm · India Times 18

हरिद्वार: कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ कुख्यात हिस्ट्रीशिटर गिरफ्तार

कोतवाली लक्सर पुलिस ने सुल्तानपुर क्षेत्र से दबिश देकर अवैध तमंचा व 315 बोर का जिन्दा कारतूस बरामद कर हिस्ट्रीशिटर शाहआलम उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है।

लक्सर (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने मादक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुख्यात हिस्ट्रीशिटर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने सुल्तानपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शाहआलम उर्फ भूरा पुत्र हाकम निवासी ग्राम जैनपुर मतलूबपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसकी योजना विफल हो गई।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 1127/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- शाहआलम उर्फ भूरा पुत्र हाकम, निवासी ग्राम जैनपुर मतलूबपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी- एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। पूर्व में उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल नरेश नेगी एवं कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें