जुर्म

हरिद्वार: कलियर में होटल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

31 अक्टूबर 2026, 4:52 pm · India Times 18

हरिद्वार: कलियर में होटल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली कलियर पुलिस ने होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी दानिश को गिरफ्तार किया है।

कलियर (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर गठित पुलिस टीम ने होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को वादी महिला द्वारा थाने में शिकायत दी गई कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ होटल में जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में मु0अ0सं0 275/26 के तहत धारा 64(1), 351(2), 65(1), 70(2) बीएनएस एवं धारा 3(क)/4, 3(क)/4(2), 5(ग)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। मैनुअल पुलिसिंग की मदद से पुलिस टीम ने कलियर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी- दानिश पुत्र मेहरबान, निवासी मुकर्रबपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उपनिरीक्षक करुणा रौंकली, अपर उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह, हेड कांस्टेबल माजिद खान एवं हेड कांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें