जुर्म
2 नवंबर 2026, 4:12 pm · India Times 18
कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने ईदगाह मरगूबपुर क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर ₹550 नगद व सट्टा सामग्री बरामद की है।
बहादराबाद (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन प्रहार-2026' के तहत बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 01 नवंबर 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस टीम ने ईदगाह मरगूबपुर क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹550 नगद तथा सट्टा खेलने में प्रयुक्त गत्ता, पैन एवं अन्य सामान बरामद किया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0-399/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी- सुलेमान पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी ग्राम मरगूबपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष
बरामदगी- 1. ₹550 नगद 2. सट्टा खाईबाड़ी में प्रयुक्त गत्ता, पैन एवं अन्य सामान
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक करम सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल रहे।