जुर्म
31 अक्टूबर 2026, 4:50 pm · India Times 18
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र में छापेमारी कर माननीय न्यायालय हरिद्वार द्वारा जारी वारंटों की तामील करते हुए एक महिला सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
ज्वालापुर (हरिद्वार)। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 30 अक्टूबर 2026 की रात को पुलिस टीम ने मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में वारंटियों की तलाश में छापेमारी की। इस दौरान माननीय न्यायालय हरिद्वार द्वारा जारी वारंटों की तामील करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित तीन वारंटियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण इस प्रकार है-
1. महिला, निवासी मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार 2. दीपक राठौड़ पुत्र रविन्द्र, निवासी मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार 3. छत्रपाल पुत्र हरदेव सिंह, निवासी मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार, अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, अपर उप निरीक्षक कमला चौहान, कांस्टेबल अंकित कवि एवं कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान शामिल रहे।