जुर्म

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने सतीघाट फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

29 अक्टूबर 2026, 5:10 pm · India Times 18

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने सतीघाट फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली कनखल पुलिस ने सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर सतीघाट पर युवक पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली कनखल पुलिस ने सतीघाट क्षेत्र में युवक पर तमंचे से फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 27 अक्टूबर 2026 की रात्रि को कोतवाली कनखल क्षेत्रांतर्गत सतीघाट पर कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने वादी के पुत्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 414/2026 के तहत हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा फरार मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी- 1. आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द्र, निवासी लोधामंडी, राजघाट, कोतवाली कनखल, जनपद हरिद्वार 2. गौतम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, जनपद हरिद्वार 3. मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी कमल बस्ती, बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, जनपद हरिद्वार

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता, उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल प्रलव चौहान एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

इसी सेक्शन की खबरें